रांची, फरवरी 23 -- मांडर, प्रतिनिधि। परिजनों की फटकार से नाराज एक 16 वर्षीय नाबालिग सोमवार को मांडर पहुंची। हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे संरक्षण में ले लिया। नाबालिग बिहार के रोहतास जिले के सासाराम के कंचनपुर गांव की निवासी है। मांडर पुलिस और डालसा के सहयोग से उसे वर्तमान में चुटिया स्थित प्रेमाश्रय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, चान्हो की शिक्षिका ने क्षेत्र में अनजान किशोरी को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पूछताछ के दौरान किशोरी ने घर से भागकर आने की बात कही। इसके बाद शिक्षिका ने इसकी सूचना मांडर थाना को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को संरक्षण में ले लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित आश्रय गृह पहुंचाया। वहीं डालसा के सदस्यों ने बताया कि किशोरी के परिजनों को उसकी सकुशलता की सूचना दे दी गई है। पुलिस अब उसे सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.