धनबाद, जून 19 -- धनबाद। एक कदम थैलेसीमिया मुक्त समाज की ओर हरियाणा के रोहतक में नेशनल थैलेसीमिया सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 जून को हम और आप सोशल वेल्फेयर सोसाइटी व रक्तगिरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। मौके पर धनबाद के समाजसेवी अंकित राजगढ़िया को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जीवन रक्षा व रक्तदान के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। अंकित ने कहा कि वे कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर उत्साहित हैं। कार्यक्रम में थैलेसीमिया की रोकथाम को लेकर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.