सीवान, मई 26 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिले में खरीफ फसल की खेती के लिए किसान धीरे-धीरे तैयारी में लग गए हैं। रोहिणी नक्षत्र चढ़ने पर बिचड़ा डालने के लिए किसान खेत में पानी लगा रहे हैं। इस नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत की जोताई पहले ही किसान कर चुके हैं। रविवार को रोहणी नक्षत्र चढ़ने के साथ ही बिचड़ा डालने का काम शुरू हो गया है। अभी का मौसम इस कार्य के लिए काफी बेहतर है। अच्छी खेती के लिए यह नक्षत्र किसानों के लिए वरदान माना जाता है। इस नक्षत्र के डाले गए बीज से सुपंख खेती के आसार बने रहते हैं। शायद इसी लिहाज से किसान खेतीबाड़ी के लिए खेत की जोताई के बाद से बिचड़ा डालने के लिए जुट गए हैं। जिले के किसान इस बार करीब 95 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी करेंगे। इसके लिए करीब 09 हजार 500 हजार हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालेंगे। किसान...