दरभंगा, जुलाई 5 -- दरभंगा। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में शनिवार की सुबह फायरिंग की घटना में रामविलास महतो के पुत्र सुरेश प्रसाद सिंह (50) जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। गोली उनकी बांह में लगी है। यहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जाती है। उनके छोटे भाई अनिल महतो ने बताया कि जख्मी सुरेश प्रसाद सिंह पंचायत समिति सचिव के पति हैं। गांव में राजनीतिक विवाद के चलते कुछ लोगों ने उन्हें मोहरा बनाकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें रोसड़ा पीएचसी ले जाया गया था। वहां से उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। समस्तीपुर से उन्हें डीएमसीएच भेज दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभात कुमार उर्फ पिंटू व मणिभूषण प्रसाद मनोहर सहित दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान उन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.