समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- रोसड़ा। रोसड़ावासियों की दशकों से लंबित मांग पूरी होने पर लोगों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। अब शहरवासियों को आए दिन के जाम से निजात मिलने वाली है। रोसड़ा से बेगूसराय जाने वाली मुख्य पथ एसएच 55 पर गांधी चौक के पास रेल गुमती संख्या 17 ए पर आरओबी निर्माण को रेल विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस लेवल क्रासिंग पर 103.42 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। इस आरओबी के निर्माण से ट्रैफिक काफी सुगम हो जाएगा। रेल गुमती पर फाटक बंद रहने को लेकर घंटों इंतजार करने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। इससे शहर में लगने वाली जाम में भी कमी आएगी। आरओबी की मांग दशकों से की जा रही थी। खासकर जब से समस्तीपुर-खगड़िया रेललाइन का आमान परिवर्तन किया गया, तब से समस्तीपुर-खगड़िया वाया रोसड़ा रेलखंड पर मालगाड़ियों की संख...