रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की राजस्व शाखा शहर में बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार कर रहे लोगों के प्रति सख्त है। निगम की ओर से शुक्रवार को मेन रोड के रोस्पा टावर में बिना ट्रेड लाइसेंस के कारोबार कर रहे आठ प्रतिष्ठान के संचालकों और कारोबारियों को नोटिस थमाया गया। नोटिस में दी गई समयावधि में व्यापार को लेकर ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पूर्व निगम के सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में राजस्व शाखा की टीम ने रोस्पा टावर एवं आसपास के इलाकों में चल रही कई दुकानों में ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच के क्रम में रोस्पा टावर में आठ दुकानदार बिना लाइसेंस के व्यापार करते पाए गए। इसके अलावा कई के लाइसेंस का नवीकरण नहीं पाया गया। विशेष शिविर में...