फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- फतेहपुर, संवाददाता। विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से रोस्टरवाइज डयूटी लगाकर परिषदीय स्कूलों की सफाई कराएं। वहीं रोड के किनारे किसी भी हालत में अतिक्रमण न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की और संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बताया कि पुलिस विभाग द्वारा शिकायतों के निस्तारण शासन की मंशानुरूप किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क के किनारे अतिक्रमण न होने दें, साथ ही हटाए अतिक्रमण पर पुन: अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने कहा कि सभी माध्यमों से प्...