समस्तीपुर, अगस्त 15 -- रोसड़ा, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में संपन्न होगा। शुक्रवार को स्टेडियम मैदान में बिहार पुलिस के महिला व पुरुष जवान, सीनियर व जूनियर एनसीसी के कैडेट्स व घोष दल की टुकड़ी मुख्य समारोह के परेड में भाग लेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर स्टेडियम स्थित मंच को रंग ढंग कर सजा दिया गया है। वहीं आगत अतिथियों व गणमान्य लोगों के बैठने के लिए मंच के दोनों ओर सीटिंग लांज का निर्माण कराया गया है। समारोह को लेकर स्टेडियम मैदान की पूरी तरह साफ सफाई करायी जा चुकी है। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के अलावे सरकारी व गैरसरकारी तमाम शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर झंडोतोलन समारोह का आयोजन किये जाने की तैयारियां पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.