कानपुर, सितम्बर 27 -- कानपुर। शारदीय नवरात्र की पंचमी पर भक्तों ने शनिवार को देवी मंदिरों में मां स्कंदमाता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, दुर्गापूजा पंडालों पर भव्यता दिखने लगी है। पंचमी पर साउथ कानपुर दुर्गापूजा समिति, अशोक नगर के दुर्गोत्सव का शुभारंभ सुबह मां दुर्गा के चरणों मे पौधरोपण की माला से हुआ। वहीं, पूजा पंडाल रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे। महाषष्ठी यानी रविवार को अधिवास होगा। सुबह पूजा की जाएगी। पंडालों को भव्य रूप दे दिया गया है। एबी विद्यालय में श्री श्री बारवारी दुर्गा पूजा समिति के समारोह में पूजा का नेतृत्व महिलाएं करेंगी। थीम रहेगी, सिंदूर- शक्ति का सार, नारी का उत्सव। किदवईनगर में पूजा के लिए पुरोहित कोलकाता से बुलाए गए हैं। नानाराव पार्क, अर्मापुर, लाल बंगला, सिविल लाइंस, मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, श्याम नगर समेत अनेक स्...