नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम जिले के बिंदापुर इलाके में मकान मालकिन के घर से कथित तौर पर गहनों की चोरी के आरोप में 42 साल की एक महिला और उसकी 22 साल की बेटी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर रोशनदान के रास्ते घर में दाखिल हुई थीं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि पिंकी और उसकी बेटी पूनम ने एक जौहरी को चोरी का सामान बेचा था, जिसके पास से कुल 5.23 ग्राम पिघला हुआ सोना और 589.15 ग्राम पिघली हुयी चांदी बरामद की गई। सिंह ने बताया, इशिका नाम की महिला ने एक अगस्त को ऑनलाइन शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उसके घर से जेवर की चोरी हुई है। शिकायत के आधार पर बिंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.