बुलंदशहर, फरवरी 5 -- खुर्जा। एनआरईसी कॉलेज के बीएड विभाग में आयोजित रोवर रेंजर प्रशिक्षण में बुधवार को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। शिविर संचालक पवन राठी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी गई। आकस्मिक दुर्घटना, आग लगने तथा स्नेक बाइट के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनको बचाव के प्राथमिक उपचार भी बताए गए और विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना बताया गया। स्काउट गाइड और रोवर रेंजर्स को हमेशा हर स्थिति में तैयार रहना चाहिए। इस दौरान रोवर्स प्रभारी डॉ. अनिल कुमार, बीएड विभाग अध्यक्ष डॉ. उपमा सिंह, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. संध्या मिश्रा और शिक्षणोत्तर कर्मचारी किशन चंद व कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.