गाजीपुर, मार्च 9 -- गाजीपुर। पीजी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय 33वें जनपदीय रोवर्स एवं रेंजर्स समागम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। इस समागम में जनपद के कई महाविद्यालयों के रोवर्स एवं रेन्जर्स टीमों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह कॉलेज मेरे लिए सिर्फ एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि मेरे जीवन की नींव है। रोवर रेंजर जैसे आयोजन युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक योगदान के लिए तैयार करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने किया। उन्होंने युवा देश का भविष्य हैं और रोवर रेंजर जैसे मंच उन्हें अनुशासन, नेतृत्व और समाज सेवा के मूल्यों से जोड़ते हैं। यह आयोजन हमें यह सिखाता है कि एकजुटता और समर्पण से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनके प्रेरक शब्दों ने प्रतिभागियों में उत्साह जगाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.