एटा, जनवरी 29 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर में तीसरे दिन रोवर्स-रेंजर्स को दिशा ज्ञान प्रशिक्षण दिया गया। रोवर्स प्रभारी रवीद्र सिंह एवं रोवर्स प्रशिक्षक रूपेश कुमार गौतम ने दिशा ज्ञात करना विषय पर प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त रोवर्स-रेंजर्स को तारों, मंदिर, मस्जिद, सूर्य एवं पेड़ों की सहायता से दिशा ज्ञात करने के व्यवहारिक तरीकों की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. आरके गोस्वामी, प्राध्यापक डॉ. केके भारद्वाज, डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. ओंमकार, डॉ. राहुल भारद्वाज, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, कनिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार एवं स्टाफ उपस्थित रहा। फोटो-30इटीए12 : गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं को दिशा ज्ञान प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। भागवत कथा ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.