बोकारो, मार्च 19 -- उत्कृष्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पिण्ड्राजोरा में गत वर्ष आयोजित जिला स्तरीय रोल प्ले प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रशंसनीय प्रदर्शन करने वाले छात्र - छात्राओं को पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, कसमार के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ रणजीत कुमार झा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह विद्यालय के कला एवं संस्कृति क्लब के नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा की निगरानी में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूजा कुमारी, पलक मुखर्जी, सचिन कुमार महली एवं सचिन कपरदार को सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ झा ने सभी प्रतिभागियों से जीवन में आगे भी बढ़ - चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। नोडल शिक्षक डॉ अवनीश ने प्रतिभागियों से कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त करने की रणनीति पर काम करने पर बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.