बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026-विशेष रोल प्रेक्षक जेवीएन. सुब्रमण्यम जनपद भ्रमण के दौरान राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। वह चार फरवरी की शाम पांच बजे से साढ़े पांच बजे के मध्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सहयोग पर कार्य की समीक्षा करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...