हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार। डीपीएस दौलतपुर में दो दिवसीय ऑल इंडिया इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खेल विभागाध्यक्ष गुरुकुल कांगड़ी के प्रभारी अजय मलिक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। विभिन्न जनपदों से आए हुए छात्र छात्राओं ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में अपने साहस, शारीरिक क्षमता, खेल कला से दर्शकों को आकर्षित किया। डीपीएस दौलतपुर के प्रो वाइस चेयरमैन विकास गोयल, प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव, क्रीड़ा अध्यापक संजीत सिंह नेगी, राजेन्द्र नौटियाल, अल्का सैनी आदि मौजूद रहे। छात्राओं ने उत्तराखंड लोक पारंपरिक नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.