नई दिल्ली, फरवरी 7 -- वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड ने शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक ली। वेस्टइंडीज के शेफर्ड ने 17वें ओवर में ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2026 में वह हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने न केवल हैट्रिक ली, बल्कि 5 विकेट झटककर स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन को आउट कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक पूरी की। उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट लिया। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 37 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.