नई दिल्ली, फरवरी 7 -- वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज रोमारियो शेपर्ड ने शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक ली। वेस्टइंडीज के शेपर्ड ने 17वें ओवर में ये उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी20 विश्व कप 2026 में वह हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ने न केवल हैट्रिक ली, बल्कि 5 विकेट झटककर स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। रोमारियो शेफर्ड ने 17वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क और ओलिवर डेविडसन को आउट कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली हैट्रिक पूरी की। उन्होंने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर भी विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...