बिजनौर, दिसम्बर 9 -- अमागनढ़ में जंगल सफारी करने के लिए विदेशी पर्यटक अमानगढ़ पहुंच रहे हैं। पर्यटक कभी बाघ तो कभी हाथी देख रहे हैं। सोमवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को हाथी से लेकर जंगली सूकर आदि वन्यजीव दिखाई दिए। अमानगढ़ में पर्यटन शुरू हो चुका है और विदेशी पर्यटकों से लेकर अन्य पर्यटक अमानगढ़ में पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। सोमवार को अमानगढ़ में पर्यटकों को हाथी और सांभर से लेकर अन्य वन्यजीव दिखाई दिए। वन्यजीव दिखने से पर्यटकों का रोमांच दोगुना हो गया। डीएफओ जय सिंह कुश्वाहा ने बताया कि बताया कि सोमवार को अमानगढ़ जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को हाथी, सांभर, जंगली सूकर, मोनिटर लिजार्ड, जंगली मुर्गा, स्पॉटेड डियर आदि जीवों की साइटिंग हुई। --------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.