नोएडा, जनवरी 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी कबड्डी लीग में गुरुवार को खेले गए अहम मुकाबले में गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने गजब गाजियाबाद को 44-38 से हरा दिया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। यूपी कबड्डी लीग के मुकाबलों को देखने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीम लगभग बराबरी पर थी। मध्यांतर के बाद गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर ने अपनी रक्षात्मक संरचना को मजबूत किया और खेल पर नियंत्रण बनाना शुरू किया। इसका सकारात्मक असर भी दिखा। टीम ने गाजियाबाद को दो बार ऑल-आउट किया। इससे मिर्जापुर ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। हालांकि गाजियाबाद ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए गंगा किंग्स को एक बार ऑल-आउट कर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन अंकों का अंतर इतना अ...