चंदौली, जून 3 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जूनियर पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल स्पोर्ट्स बीएलडब्लू ने गाजीपुर एकादश को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गाजीपुर एकादश की टीम 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाया। टीम की ओर से शिवाजी ने सर्वाधिक चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाया। रोशन ने 26 और अमन ने 14 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार न कर सके। राहुल स्पोर्ट्स बीएलडब्लू की ओर से आभाष, पंकज, ओम, आकाश ने दो-दो विकेट लिए। 111 रनों के जवाब में राहुल स्पोर्ट्स बीएलडब्लू की टीम ने 17 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को प्राप्त किया। टीम की ओर से पंकज ने शानदार नाबाद 42 रन, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.