गढ़वा, जनवरी 16 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आजाद नगर मझिगावां स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को बाबा बजरंगबली क्रिकेट टूर्नामेंट महाकाल ट्रस्ट चौबे मझिगावां की ओर से टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच का शुभारंभ युवा समाजसेवी विकास दुबे, जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी, दृष्टि यूथ आर्गेनाईजेशन के प्रधान सचिव शंशाक शेखर द्विवेदी, हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, समाज सेवी पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथियों ने पिच पर उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बैटिंग करते हुए खेल की शुरुआत की। दोनों टीमों के कप्तान के बीच टॉस कराया गया। उसमें भाली क्रिकेट क्लब ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा बजरंगबली क्रिकेट क्लब मझिगावां ने ...