किशनगंज, फरवरी 10 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रीमियर लीग (डीपीएल) के छठे लीग मैच में सोमवार को दिघलबैंक और धनतोला की टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मैच आखिरी ओवर तक गया, जिसमें धनतोला ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिघलबैंक की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 196 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान विक्की मल्लिक ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनतोला की टीम की शुरुआत धीमी रही। पहले 6 ओवर के पावरप्ले में टीम मात्र 36 रन ही बना सकी और एक विकेट भी गंवा दिया। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज इजराफिल और मोफीक ने पारी को संभाला और शानदार साझेदारी निभाई। खासकर मोफीक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.