मधुबनी, जनवरी 12 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। ललित कर्पूरी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं जेपीएल लीग मैच में सोमवार को रोमांचक मुकाबला हुआ।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर टाउन की टीम ने निर्धारित 21 ओवरों में 165 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल ने 32 रन और आदित्य ने 22 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में झंझारपुर सदर की तरफ से अंकित ने तीन विकेट और नीरज ने भी तीन विकेट लेकर टाउन की पारी को सीमित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंझारपुर सदर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। सदर की ओर से इंद्रदेव ने 42 रन, राम ने 39 रन, युवराज नवाद ने 32 रन और राहुल ने 24 रनों की अहम पारी खेली। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए घनश्याम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 5 ओवर में मात्र 37 रन देकर 4 विकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.