गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतर जिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रंधीर वर्मा ट्रॉफी 2025-26) के तहत गुरूवार को गिरिडीह कॉलेज ग्राउंड में गिरिडीह व दुमका के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह ने दुमका को 6 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 247 रन बनाए। गिरिडीह की ओर से योगेंद्र कुमार ने 59, साकेत केडिया ने 54, विक्की अग्रवाल ने 47 व कुमार अंकित ने 27 रनों का योगदान दिया। दुमका की ओर से गेंदबाजी करते हुए समीर ने 4, विभु ने 3 व सौरभ ने 2 विकेट लिए। दुमका की ओर से सलामी बल्लेबाज आनंद दुबे 71 व चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे लक्ष्मण कुमार ने 72 रन बनाए। दोनो की जोड़ी जब क्रीज पर थी तो एक समय ऐसा लगा रहा था कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.