नोएडा, दिसम्बर 26 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन-2 के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में अवध रामदूत्स ने कानपुर वॉरियर्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 35-34 से मात दी। यह मुकाबला सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेला गया। पहले हाफ में कानपुर वॉरियर्स ने 17-15 की मामूली बढ़त बनाई। हाफ के अंत में सुशांत के शानदार सुपर रेड ने कानपुर को बढ़त दिलाई और टीम को ट्रॉपी मिली। वहीं दूसरे हाफ में अवध रामदूत्स ने जोरदार वापसी की। टीम के कप्तान अभिमन्यु ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए सुपर रेड के जरिए दो खिलाड़ियों को आउट किया और अवध को एक अंक की बढ़त दिलाई। इसके बाद कानपुर की ओर से सुपर सब्स्टीट्यूट राघव ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अवध के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। हालांकि, अवध रामदूत्स की मजबूत डिफेंस ने अहम मौकों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.