कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नेशनल यूथ क्लब और सुपीरियर स्पिरिट स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सुपीरियर स्पिरिट ने एक रन से जीत दर्ज कर खिताब जीता। चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुए फाइनल मैच में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपीरियर स्पिरिट ने सत्य कुमार (49) और रितेश सिंह (27) की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। गेंदबाजी में दिव्यांशु पांडे ने तीन और अभिषेक राय ने दो विकेट लिया। जवाब में नेशनल यूथ क्लब की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन ही बना सकी। टीम की ओर से देवांश स्वरूप ने 63 रन और रोहित ने 32 रन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.