लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व में इस बार सैलानियों के रोमांच के लिए नए रूट खोले गए हैं। दो नए रूटों पर सैलानियों को जंगल सफारी का मौका मिलेगा। दुधवा प्रशासन के नए रूट के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। खुद वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने इन नए रूटों को खोले जाने का ऐलान किया है। अब तक दुधवा टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों को तीन सर्किट में पर्यटन का मौका मिलता रहा है। पहले दुधवा कोर पर्यटन क्षेत्र, दूसरा किशनपुर सेंच्युरी और तीसरा कतर्निया घाट सेंच्युरी में पर्यटन हो रहा है। यहां टूरिज्म के लिए कुछ रूट ही निर्धारित किए गए हैं। इन रूटों पर पिछले कई सालों से जंगल सफारी हो रही थी। कुल छह रूटों पर ही सैलानियों की जिस्पी जाती थी लेकिन अब दो नए ट्रैक भी खोल दिए गए हैं। इनमें एक रूट कतर्निया घाट का है और दूसरा...