गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र का संचालन गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने निजी हाथों में सौंप दिया है। मंगलवार की शाम छह बजे इसका उद्घाटन भजन संध्या से होगा। प्रसिद्ध गायिका 'हर-हर शंभू' फेम अभिलिप्सा पांडा भजन प्रस्तुत करेंगी। सोमवार को रोबोट सबसे पहले कमिश्नर अनिल ढींगरा के कार्यालय पर पहुंचकर इस समारोह में सम्मलित होने के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन से मिला। यहां रोबोट बरामदे से चलकर फर्स्ट फ्लोर पर आनंद वर्द्धन के कार्यालय में गया। वहां सबसे पहले रोबोट ने उनका अभिवादन किया, फिर हाथ मिलाया, बैठकर नमस्ते किया और दंडवत होकर निमंत्रण पत्र सौंपा। व्रैपी फ्रैपी हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिवम सिंह भी रोबेट के साथ पहुंचे थे। रोबेट के सिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.