भागलपुर, जुलाई 18 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की रोपनी करने गई दो महिला लापता हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गुरुवार की शाम एनएच 80 पर जाम लगा दिाय। दोनों लापता महिलाओं के परिजनों ने घोघा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शाहपुर गांव निवासी बीरबल मंडल की पत्नी पिंकी देवी और कुलकुलिया गांव के अशोक मंडल की पत्नी रेखा देवी आठ-नौ महिलाओं के समूह के साथ बुधवार को साधोपुर कुशहा बहियार गेरुआ नदी के पार रोपनी करने गई थी। टोली की सभी महिलाएं देर शाम घर वापस लौट गई लेकिन उक्त दोनों महिला नहीं लौटीं। गेरुआ नदी में पानी का बहाव तेज है। खेत के मालिक के बेटे ने हाथ पकड़कर सभी महिलाओं को नदी पार कराया था। साथ गई महिलाओं ने बताया कि हमलोगों को नदी पार करा दिया लेकिन लापता रेखा और पिंकी को नदी पार कराते नहीं देखा। र...