चम्पावत, नवम्बर 30 -- चम्पावत विकासखंड की छतकोट ग्राम पंचायत के रोड विहीन गांव निकट भविष्य में सड़क से जुड़ेंगे। रविवार को ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृत छह किलोमीटर लंबी रोड का सर्वे किया गया। सर्वे प्रक्रिया के बाद आगे की जरूरी औपचारिकता पूरी पर रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा बोहरा के प्रतिनिधि दीपक बोहरा, जिला पंचायत हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर बोहरा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...