मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक पर शनिवार की दोपहर रोड रेज में बाइक सवार दो युवकों ने एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसमें उसका सिर फट गया। चालक को बचाने आए यात्रियों के साथ भी बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। हालांकि जब ट्रैफिक पुलिस दौड़ी तो बाइक सवार फरार हो गए। जख्मी चालक मो. मुस्तकीम को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जेल चौक इलाके का रहने वाला है। जख्मी चालक मो. मुस्तकीम ने बताया कि वह सवारी लेकर चक्कर चौक से अघोरिया बाजार की ओर जा रहा था। कलमबाग चौक पर ट्रैफिक सिग्नल से आगे निकलते ही एक बाइक सवार अचानक ब्रेक लिया। उसकी गाड़ी पीछे से सट गई। इससे आक्रोशित होकर बाइक सवार दोनों युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.