गिरडीह, दिसम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू ने कहा कि गिरिडीह-पचंबा रोड के निर्माण कार्य में हो रही देरी, अव्यवस्था एवं तकनीकी अनियमितताएं आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। संजीव ने कहा कि गिरिडीह-पचंबा रोड में कई स्थानों पर डिवाइडर की ऊंचाई मात्र 2 से 3 इंच है। जिसके कारण वाहन आसानी से डिवाइडर पर चढ़ जा रहे हैं और जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। संजीव ने बताया कि इस संबंध में जब पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क किया गया तो समाधान प्रस्तुत करने के स्थान पर उनके द्वारा समस्या को नज़रअंदाज़ किया गया। अफसरशाही और दबावपूर्ण रवैया अपनाया गया जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। संजीव ने कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण की गुणवत्ता में तत्काल सुधार किया जाए तथा डिवा...