मधेपुरा, जून 2 -- कुमारखंड, निज संवाददाता ।प्रखंड मुख्यालय से गुजरने वाली स्टेट हाईवे 91 पर बेरोकटोक मक्का की फसल सुखाने वाले किसानों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रूख अख्तियार किया। सीओ आकांक्षा और कुमारखंड थानाध्यक्ष पंकज कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी स्टेट हाईवे पर जगह जगह लोगों को सड़क पर मक्का सुखाने से मना करने के साथ कड़ी हिदायत भी दी। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर मक्का सुखाने वालों के खिलाफ अंचल प्रशासन व पुलिस प्रशासन का सख्त रवैया दिखा। सीओ और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी सुबह से स्टेट हाईवे पर गश्त लगाते हुए मक्का सुखाने वाले किसानों को ढूंढते नजर आए। मुरलीगंज के जोरगामा से लेकर रहटा, लक्ष्मीपुर चंडीस्थान, सिहपुर गढ़िया, कुमारखंड, बिशनपुर बाजार पंचायत के देवस्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.