आगरा, फरवरी 10 -- न्यू आगरा स्थित दयालबाग की मैत्रीबाग कॉलोनी में रोड पर कुत्ता बांधने के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। पुलिस ने अमित गौतम की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित गौतम ने पुलिस को बताया कि 6/7 फरवरी की रात करीब 12:15 बजे पड़ोस के कई लोग तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आए। गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने अमित गौतम व उनके भाई नितिन के साथ लात-घूसों से मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आईं महिलाओं और 73 वर्षीय पिता के साथ भी अभद्रता की। घर में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित के अनुसार घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों का कुत्ता पहले उनकी बेटी को घायल कर चुका है। घटना के बाद से आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.