सीवान, जनवरी 20 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। शहर के पुरानी बाजार वार्ड नम्बर 3 स्थित नोनीयाडीह पर रविवार की देर रात्रि में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने जमकर ईट पत्थर बरसाये। सूचना मिलते ही एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,सीओ जितेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं ईट पत्थर सड़कों पर बिखरा पड़ा था। अगल - बगल के लोग काफी डरे और सहमे थे। लोगों ने बताया कि पसनौली गगन के युवकों एंव नोनीयाडीह के युवकों के बीच किसी बात को ले मामूली विवाद हुआ था। उसके बाद मामला शांत हो गया।फिर दो घंटा बाद पसनौली गगन के दस से पन्द्रह युवक ईट पत्थर, पिस्टल से लैस होकर नोनीयाडीह मुहल्ले में आकर जमकर ईट पत्थर की बारीश करने लगे, जो भी लोग सड़क पर खड़े थे वे भागने लगे। अगल- बगल के घर की मह...