एटा, जून 12 -- रोडवेज बस स्टेंड के पास सुबह से लेकर देर शाम तक डग्गेमार वाहन खड़े रहते हैं। बस चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज ने मामले में सीओ अलीगंज से शिकायत की है और कार्रवाई करते हुए डग्गेमार वाहनों को हटवाने के लिए कहा है। रोडवेज बस स्टैंड पर आड़े तिरछे खड़े होते है इन वाहनों से सवारियों की भी जान को खतरा रहता हैं और राजस्व की भी हानि हो रही है। यह समस्या आम हो गई। कार्रवाई न होने के कारण डग्गेमार वाहन बस स्टैंड पर आड़े तिरछे करके खड़े करते हैं जिससे आए दिन जाम की समस्या भी हो रही है। भीषण गर्मी में जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी भी हो रही है। बताया कि सड़क पर डग्गेमार वाहन खड़े होने से रोडवेज वाहन चालकों को बस निकालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बस चालक डग्गेमारों से हटने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.