फतेहपुर, मार्च 18 -- खागा। रोडवेज में बैठकर प्रयागराज से कानपुर जा रही एक शिक्षिका का बैग चोरी हो गया घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता स्तब्ध रह गई। कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पंजाब प्रांत के मोहाली निवासी शिक्षिका रचना उपाध्याय सोमवार को प्रयागराज से कानपुर जाने के लिए रोजवेज से निकली थी। रोडवेज जैसे खागा कस्बा पहुंची तो शिक्षिका ने देखा कि उसका बैग गायब है। उसने गायब हुए बैग को बस के अंदर खूब ढूंढा किन्तु कहीं पता नहीं चल सका पीड़िता ने बताया कि बैग के अंदर उसका मोबाइल हैंडसेट, कपड़े और जरूरी कागजात थे। कोतवाली पहुंचकर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.