महाराजगंज, जुलाई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के बैनर तले सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। पदाधिकारियों के चुनाव में रोडंवेज कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में कर्मचारियों ने केदारनाथ गुप्त को अध्यक्ष, राजीव कुमार को मंत्री, उत्तम पांडेय को क्षेत्रीय प्रतिनिधि एवं कोषाध्यक्ष पद पर जोखन प्रसाद को जिम्मेदारी दी। पदाधिकारियों के चुनाव के बाद चुनाव अधिकारी राम प्रकाश एवं जितेन्द्र सिंह ने पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...