एटा, मई 16 -- रोडवेज बस स्टैंड के यात्रियों को पीने का पानी मिलना शुरू हो गया। खराब पड़े आरओ को सही करा दिया गया है। अब तक यहां पर पीने का पानी ही नहीं था। हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अब यात्रियों को पानी के लिए इधर उधर नहीं जाना होगा। रोडवेज बस स्टैंड पर खराब पड़े आरओ पानी प्लांट को सही करा दिया। टोटियां भी लगवा दी गई हैं। पानी आने लगा है। अब तक पानी की व्यवस्था ना होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्री पीने के पानी के लिए इधर उधर भटक रहे थे। नगर पालिका की ओर पानी सही कराने के साथ-साथ सही रखने की भी जिम्मेदारी दी गई है। सही होने के बाद कुछ लोग इसकी टोटियों को तोड़ ले जाते है। इससे पानी निकलना बंद हो जाता है। एएसडीएम एवं प्रभारी ईओ नगर पालिका वेदप्रिय आर्य ने बताया कि शीघ्र ही ठंडा पान...