कन्नौज, दिसम्बर 22 -- छिबरामऊ। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 दिसंबर को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए स्टेशन प्रभारी रामखिलावन ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ के निर्देश पर स्थानीय बस स्टेशन पर आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में नेत्र जांच के साथ सामान्य रक्त परीक्षण, एचआईवी परामर्श, जांच सेवाएं, टीवी की स्क्रीनिंग एवं जांच, एसटीआई की परामर्श एवं जांच, हैपेटाइटिस की जांच एवं परामर्श, सिफलिस की जांच एवं परामर्श की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस शिविर में बस स्टेशन पर कार्यरत सभी रोडवेजकर्मी, परिचालक, चालक एवं अन्य लोग सामान्य स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.