कानपुर, फरवरी 21 -- चकेरी। रोडवेज बस में सवारी बनकर बैठे टप्पेबाजों ने महिला का बैग काटकर नकदी व जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित महिला ने रेलबाजार थाने में शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है। बस्ती जिले की निवासी महिला साध्वी के अनुसार वह पति प्रीतम और सास के साथ लखनपुर में बहन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। गुरुवार को गोरखपुर जाने वाली बस में परिवार के साथ बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि उसी दौरान बस में तीन युवक आए। उन्होंने उनका बैग पकड़कर आगे सीट पर रखा। पीड़िता को शक होने पर वह अपने परिवार के साथ दूसरी बस में बैठ गई। तभी तीनों युवक फिर से उसी बस में आकर बैठ गए। वहीं, बस टाटमिल चौराहे पर बस खराब होने पर वह तीसरे बस में बैठ गए। पीड़िता ने बताया कि तीनों आरोपित फिर से उसी बस में ...