आजमगढ़, फरवरी 7 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के गौरा बादशाहपुर पुलिया के पास शनिवार की देर शाम प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में सवार यात्री और परिचालक में किसी बात को लेकर मारपीट शुरु हो गई। मामला बढ़ता देख चालक ने बस को बरदह थाना लेकर पहुंचा। इस दौरान बरदह थाना में यात्री और परिचालक के बीच घंटों पंचायत के बाद पुलिस ने दोनों में सुलह-समझौता कराकर बस को रवाना किया। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र दिग्हया ग्राम निवासी मनोज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि लीडर रोड डिपो की रोडवेज बस प्रयागराज से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार यात्री प्रयागराज निवासी आनंद त्रिपाठी भी गोरखपुर जा रहे थे। बस जौनपुर में जलपान के लिए रुकी तो सभी यात्री बस से उतर कर जलपान किए। इसके बाद बस वहां से गोरखपुर के लिए रवाना हुई तो आनंद त्रिपाठी वहीं छूट गए। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.