मैनपुरी, मार्च 29 -- अलीगढ़ से अपने घर कन्नौज जा रहे युवक को जहरखुरानी के गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मिनौली निवासी आजाद अली पुत्र इस्लाम अली ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 26 मार्च को वह अलीगढ़ से कन्नौज आने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। रास्ते में जहर खुरानों के गिरोह के सदस्यों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और उसे कुछ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने उसे बेवर बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में उतार दिया। वहां से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। होश में आने पर उसे पता चला कि उसकी जेब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.