बलिया, अक्टूबर 7 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। परिवहन निगम की बस और पिकअप के बीच सोमवार दोपहर बाद टक्कर हो गयी। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि बस चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस बस और पिकअप को कब्जा में लेकर जांच कर रही है। बलिया से सवारी लेकर बेल्थरारोड डिपो की बस सिकन्दरपुर की तरफ जा रही थी। गाड़ी बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग पर इलाके के आसन गांव के पास से गुजर रही थी। इसी बीच सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गयी। दुर्घटना में बस चालक 52 वर्षीय सुखारी प्रसाद तथा बस में सवार नगरा थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी 42 वर्षीय जैबुन निशा तथा सिकन्दरपुर निवासी 55 वर्षीय जैतुन निशा, फेफना थाना क्षेत्र के मटिहीं निवासी 30 वर्षीय ममता, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छ...