मऊ, अप्रैल 3 -- मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय चेकिंग दल आजमगढ़ की टीम ने बुधवार को आजमगढ़-मऊ मार्ग एवं मऊ-घोसी मार्ग पर रोडवेज बसों की जांच की। जांच के दौरान बेल्थरा रोड डिपो की दो बसों में दो यात्री बिना टिकट पाए जाने पर परिचालक से 936 रुपये पेनाल्टी के रूप में जमा कराया। चेकिंग दल में शामिल सच्चिदानंद राय ने परिचालक को सख्त निर्देश दिया कि अगर दोबारा अनियमितता पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बसों की चेकिंग को लेकर परिचालकों में अफरा-तफरी मची रही। टीम के लोगों ने परिचालकों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान देने और यात्रियों के साथ मधुर व्यवहार करने के निर्देश दिए। इस दौरान चेकिंग दल में दिनेश सिंह, पतिराज यादव भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.