बागपत, फरवरी 4 -- पुसार बरनावा मार्ग पर मंगलवार शाम को रोडवेज बस चालक पर तमंचा ताने के मामले पुलिस पकड़ी गई बाइक मालिक का तलाश रही है। मेरठ से छपरौली जा रही रोडवेज बस के चालक योगेश पर पुसार बरनावा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब सात बजे बाइक सवार युवक ने तमंचा तान दिया था। सवारियों द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके पर तमंचा एवं बाइक छोड़ भाग निकला था। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है पुलिस मौके पर मिली बाइक के नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश में लगी है। बाइक सरधना निवासी व्यक्ति के नाम बताई जा रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.