गाज़ियाबाद, अगस्त 13 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार कॉलोनी के सामने शनिवार दोपहर चार लोगों ने रोडवेज बस चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। बस में बैठी सवारियों द्वारा विरोध करने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बस चालक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद बागपत थाना बड़ौत की न्यू सिटी कॉलोनी निवासी नितिन रोडवेज बस डिपो में चालक है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बड़ौत डिपो की रोडवेज बस को बड़ौत से कानपुर लेकर जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर अशोक विहार कॉलोनी थाना लोनी के सामने पहुंचे तो चार युवकों ने बस को रुकवा लिया। चारों ने बस में घुसकर उनके व परिचालक कपिल के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। बस में बैठी सवारियों के शोर मचाने पर चारों बस की खिड़की तोड़कर गाली गलौज करते हुए फरार हो गये। बाद में चालक ने अशोक विहार कालोनी निवास...