मिर्जापुर, मई 23 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास नदिहार गांव के पास शुक्रवार के दोपहर लगभग 12:00 बजे रोडवेज बस के टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल सोनभद्र रेफर कर दिया गया।सोनभद्र जनपद के मारकुंडी बेलखर गांव निवासी 45 वर्षीय श्याम कुमार अपनी पत्नी 42 वर्षीय ज्योति को साथ बाइक से लेकर मिर्जापुर अपने बहन के यहाँ शादी में शामिल होने जा रहे थे । थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर सामने से आ रही रोडवेज ने बाइक सवार दंपत्ति को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.