अमरोहा, अगस्त 19 -- गजरौला। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई जबकि बाइक पर ही सवार अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस कब्जे में ली है। जानकारी के अनुसार बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी निवासी 49 वर्षीय करन सिंह पुत्र छोटे सिंह बाइक से सोमवार शाम लकड़ी देखने के लिए गजरौला में हाईवे पर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही बाबी व जितेंद्र भी थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गांव नाईपुरा के पास ओवरटेक करते वक्त रोडवेज बस की टक्कर उनकी बाइक में लग गई। हादसे में बाइक सवार करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाबी व जितेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.